भारत
OMG! ऐसी पार्टी...11 लोगों को दबोचा गया, क्या-क्या मिला?
jantaserishta.com
27 July 2025 6:12 PM IST

x
बड़ा एक्शन.
हैदराबाद: हैदराबाद के पॉश इलाके कोंडापुर स्थित एक सर्विस अपार्टमेंट में देर रात चल रही रेव पार्टी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. इस छापेमारी में पुलिस ने 11 लोगों को पकड़ा, जिनमें से 9 को मौके से गिरफ्तार किया गया. पार्टी से बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ और 6 लग्जरी कारें बरामद की गई हैं.
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सर्विस अपार्टमेंट में एक ड्रग्स से भरी पार्टी आयोजित की जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारा तो वहां 2 किलोग्राम गांजा, 50 ग्राम OG Kush (एक हाई-ग्रेड किस्म की भांग), 11.57 ग्राम साइकेडेलिक मशरूम और 1.91 ग्राम चरस बरामद हुआ. साथ ही, अपार्टमेंट परिसर में खड़ी छह लग्जरी कारों को भी जब्त कर लिया गया है.
पुलिस ने बताया कि यह पार्टी आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा निवासी वासु और शिवम रायुडु द्वारा आयोजित की गई थी. दोनों ने फर्जी पहचान पत्रों का इस्तेमाल कर अपार्टमेंट किराए पर लिया था ताकि पुलिस की नजरों से बच सकें.
गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को शेरिलिंगमपल्ली उत्पाद शुल्क पुलिस को सौंप दिया गया है, जो अब मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन, लैपटॉप और वित्तीय लेनदेन से जुड़ी जानकारी जब्त की है ताकि पूरे नेटवर्क की जांच की जा सके.
उत्पाद शुल्क विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'हमें शक है कि यह पार्टी कोई अलग घटना नहीं है, बल्कि ड्रग्स से जुड़ी एक संगठित रैकेट का हिस्सा हो सकती है, हम डिजिटल ट्रेल और पैसों की आवाजाही की जांच कर रहे हैं, और आगे और भी गिरफ्तारी हो सकती हैं.'
पुलिस और प्रशासन ने अपील की है कि सर्विस अपार्टमेंट मालिक किराएदारों की पहचान की गंभीरता से जांच करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें. साथ ही, माता-पिता और शैक्षणिक संस्थानों से अपील की गई है कि वो युवाओं को नशे के खतरों के बारे में जागरूक करें.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





