- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- 10 वर्षीय बालक के शव...
10 वर्षीय बालक के शव की एक आंख खा गए चूहे ,पति का इंतजार कर रही थी मां

बस्ती : बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जिसमें 10 वर्षीय बालक के शव की एक आंख चूहे खा गए। पति के घर आने का इंतजार कर रही मां ने सुबह एक आंख गायब देखा तो हैरान रह गई। इसकी चर्चा सुनकर पुलिस भी मौके …
बस्ती : बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जिसमें 10 वर्षीय बालक के शव की एक आंख चूहे खा गए। पति के घर आने का इंतजार कर रही मां ने सुबह एक आंख गायब देखा तो हैरान रह गई। इसकी चर्चा सुनकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और माता-पिता से पूछताछ की। बच्चे की बीमारी से मौत होने की बात सामने आने के बाद पुलिस लौट गई। परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना क्षेत्र के तिवारी टोला स्थित किराए के मकान में रहने वाले सोनू उर्फ सैयद अली बताते हैं कि वह मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाता है। उसका 10 वर्षीय बेटा बेलाल काफी दिनों से बीमार चल रहा था। बताते हैं कि 30 जनवरी को वह गोरखपुर एक विवाह समारोह में आतिशबाजी करने गए थे। रात में बेटे की तबियत ज्यादा खराब होने लगी तो उसकी पत्नी ने खबर दी। मगर रात में सवारी न मिलने के चलते सोनू घर नहीं आ सका।
सुबह पत्नी ने फोन पर बताया कि बेटे की मौत हो गई। जिसके बाद किसी तरह दोपहर 12 बजे वह घर पहुंचा। घर आने पर शव के ऊपर से कपड़ा हटाया तो हैरान रह गया। उसकी एक आंख गायब थी। कहते हैं कि उनकी पत्नी ने उन्हें बताया कि शव को उसने कपड़े से ढक दिया था। रात में शायद चूहों ने एक आंख खा लिया। घटना सुनकर आसपास के इलाके लोग पहुंच गए।
एसओ पुरानी बस्ती महेश सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम गई थी, जांच पड़ताल में पता चला है कि बच्चा काफी दिनों से बीमार था, परिजनों ने लिख कर दिया है कि मामले में वो कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
