भारत

ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया’ से सम्मानित रतन टाटा को मिला ऑस्ट्रेलिया का सर्वोच्च \नागरिक सम्मान

HARRY
25 April 2023 3:09 PM GMT
ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया’ से सम्मानित रतन टाटा को मिला ऑस्ट्रेलिया का सर्वोच्च \नागरिक सम्मान
x
सम्मानित करते हुए के फोटो भी ट्वीटर पर शेयर किए हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भारत के अग्रणी बिजनेसमैन और टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा को ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया है। इसकी जानकारी ऑस्ट्रेलिया के राजदूत बैरी ओ फैरेल ने अपने ट्वीटर अकाउंट से दी। उन्होंने रतन टाटा को ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करते हुए के फोटो भी ट्वीटर पर शेयर किए हैं।

बैरी ओ फैरेल ने कहा

बैरी ने ट्वीट में बताया कि रतन टाटा को ‘ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया’ सम्मान से नवाजा गया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि भारत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया में भी रतन टाटा का योगदान रहा है। ये एक दिग्गज बिजनेसमैन हैं। भारत में रतन टाटा बिजनेस, इंडस्ट्री और परोपकार के दिग्गज हैं। इनके योगदान का असर ऑस्ट्रेलिया में भी देखने को मिला है।

ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान को पाकर रतन टाटा ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया और भारत के रिलेंशनशिप के लॉन्ग स्टैंडिंग कमिटमेंट के लिए ‘ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया’ से सम्मानित करते हुए खुशी हो रही है।

Next Story