भारत

दुर्लभ सफेद अजगर ने उड़ाए सबके होश, पहले कभी नहीं देखा!

jantaserishta.com
19 Oct 2026 9:00 AM IST
दुर्लभ सफेद अजगर ने उड़ाए सबके होश, पहले कभी नहीं देखा!
x
वीडियो हुआ वायरल.
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में इन दिनों बागेश्वर महाराज की 'सनातन हिंदू एकता रथयात्रा' के समापन समारोह और आयोजनों को लेकर उत्साह का माहौल है. इसी बीच, यात्रा के अंतिम दिन छतरपुर क्षेत्र में एक ऐसा दुर्लभ और हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को अश्मंजस में डाल दिया. यात्रा के दौरान इलाके में 8 फीट लंबा एक सफेद रंग का अनोखा अजगर लोगों की नजरों में आया, जिसे देखकर लोग दंग रह गए.
विशालकाय सफेद अजगर के दिखने की सूचना तुरंत स्थानीय लोगों द्वारा सपेरे और सर्प विशेषज्ञों को दी गई. सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और भारी भीड़ के बीच कड़ी मशक्कत के बाद इस 8 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया.
अजगर का रेस्क्यू करने वाले विशेषज्ञ ने बताया कि यह अजगर बेहद दुर्लभ है और उन्होंने अपने जीवन में पहली बार इस तरह पूरी तरह सफेद रंग का अजगर देखा है. इसके असामान्य सफेद रंग के कारण इसे 'अल्बिनो अजगर' बताया जा रहा है. इस अनोखे रेस्क्यू के बाद से पूरे क्षेत्र में इसी की चर्चा हो रही है.
विज्ञान और वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, अलबिनो जीवों के शरीर में 'मेलेनिन' नामक वर्णक (रंगद्रव्य) की प्राकृतिक रूप से भारी कमी होती है. इसी मेलेनिन की कमी के कारण जीवों की त्वचा, बाल या शल्क का रंग सामान्य से काफी हल्का या सफेद दिखाई देता है. हालांकि, इस अजगर के आधिकारिक तौर पर अलबिनो होने की पुष्टि के लिए वन्यजीव विशेषज्ञों की जांच होना जरूरी है.
इस घटना के बाद वन्यजीव प्रेमियों और प्रशासन ने आम जनता से विशेष अपील की है कि जंगलों या रिहायशी इलाकों के पास सांप या किसी अन्य वन्यजीव के दिखाई देने पर घबराएं नहीं और न ही उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करें. ऐसे मामलों में तुरंत वन विभाग या किसी प्रशिक्षित सर्प रेस्क्यू टीम को सूचना देनी चाहिए, ताकि वन्यजीवों और इंसानों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story