भारत

दुर्लभ प्रजाति का 'माउस डियर' नजर आया, तस्वीर कैमरा ट्रैप में कैद

jantaserishta.com
31 May 2023 12:51 PM IST
दुर्लभ प्रजाति का माउस डियर नजर आया, तस्वीर कैमरा ट्रैप में कैद
x
रायपुर (आईएएनएस)| छत्तीसगढ़ से वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। यहां के बस्तर स्थित विख्यात कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में अब दुर्लभ प्रजाति का 'माउस डियर' नजर आया है जिसकी तस्वीर कैमरा ट्रैप में कैद हुई है। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक धम्मशील गणवीर ने बताया है कि हाल ही में राष्ट्रीय उद्यान में दुर्लभ प्रजाति के 'माउस डियर' की तस्वीर कैमरा ट्रेप में कैद हुई है। भारतीय माउस डियर विशेष रूप से घनी झाड़ियों वाले नमी वाले जंगलों में रहते हैं। माउस डियर में चूहे-सुअर और हिरण के रूप और आकार का मिश्रण दिखाई देता है और बिना सींग वाले हिरण का एकमात्र समूह है। माउस डियर के शर्मीले व्यवहार और रात्रिकालीन गतिविधि के कारण इन पर विशेष अनुसंधान नहीं हुआ है। मुख्य रूप से दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया में इसकी उपस्थिति है।
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधन के मुताबिक, ऐसे वन्यजीव के लिए उपयुक्त रहवास होने से और राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधन द्वारा वन्य जीवों के संरक्षण हेतु लगातार चलाए जा रहे जागरूकता अभियान और स्थानीय लोगों की सहभागिता से माउस डियर जैसी दुर्लभ प्रजातियों की वापसी देखे जाने से राज्य शासन की वन्यजीव संरक्षण का उद्देश्य साकार हो रहा है। इससे पर्यटक आकर्षित होंगे तथा राष्ट्रीय उद्यान में सैलानियों की संख्या और अधिक बढ़ेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story