दुर्लभ बीमारी: करोड़ों चाहिए इस मासूम की जिंदगी बचाने के लिए, जाने सभी डिटेल्स

सुलतानपुर: आठ माह का मासूम अनमय दुर्लभ बीमारी स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी से जूझ रहा है। उसकी बीमारी को देख माता-पिता के आंसू थम नहीं रहे हैं। इलाज की बड़ी कीमत के आगे उनकी हिम्मत भी जवाब दे रही है। अबोध बच्चे को बीमारी से निजात के लिए जो इंजेक्शन लगना है, उसकी कीमत 16 करोड़ रुपए है। वो भी इंजेक्शन भारत में उपलब्ध भी नहीं है, इसे अमेरिका से लाना होगा। इतनी बड़ी कीमत के इंजेक्शन के लिए माता-पिता ने पीएम-सीएम से मदद की गुहार लगाई है। बच्चे की मदद के लिए कुछ संभ्रांत लोगों ने अभियान भी चला रखा है। समाज के अलग-अलग वर्गों के लोगों के सहयोग से अब तक लगभग 40 लाख रुपये जुटा लिए गए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





