भारत

दुहाई डिपो से गाजियाबाद तक चली रैपिड रेल, सफल परीक्षण के बाद जल्द होगा ट्रायल रन

jantaserishta.com
4 Jan 2023 11:58 AM IST
दुहाई डिपो से गाजियाबाद तक चली रैपिड रेल, सफल परीक्षण के बाद जल्द होगा ट्रायल रन
x

फाइल फोटो

गाजियाबाद (आईएएनएस)| देश की पहली रैपिड रीजनल रेल को ओएचई वायर से कनेक्ट कर दिया गया है। 25 केबी की क्षमता पर चार्ज करके इस ट्रेन को दुहाई डिपो से गाजियाबाद तक मंगलवार को चलाया गया। हालांकि एनसीआरटीसी का स्पष्ट तौर पर कहना है कि इसे ट्रायल रन नहीं कहा जा सकता। ट्रायल रन विधिवत रूप से जल्द किया जाएगा। एनसीआरटीसी प्रवक्ता पुनीत वत्स ने बताया की ट्रायल रन से पहले ओएचई वायर, ट्रैक, टेलीकॉम, सिग्नलिंग, रोलिंग स्टॉक आदि की अलग-अलग जांच की जाती है। उसी क्रम में 25 केवी क्षमता पर रैपिड रेल को चार्ज किया गया है। जिसके बाद इन ट्रेन को दुहाई डिपो से गाजियाबाद तक चलाकर देखा गया। विद्युत परीक्षण के लिए ट्रेन को पहली बार दुहाई डिपो से बाहर निकाला गया है। ये सभी इंजीनियरों, टेक्नीशियन, आर्किटेक्ट और कर्मचारियों के लिए अनोखा व पहला अनुभव रहा। ये परीक्षण सफल रहा।
ट्रेन को दुहाई स्टेशन से गुलधर स्टेशन ले जाया गया। जिसमें इसकी रफ्तार 5 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। ओएचई परीक्षण सफल रहने के बाद ट्रेन को गुलधर स्टेशन से गाजियाबाद स्टेशन की तरफ बढ़ाया गया। इस दौरान ट्रेन को ऑपरेटर ने ट्रेन कंट्रोल मैनेजमेंट सिस्टम (टीसीएमएस) के तहत मैन्युअल तरीके से चलाया। गाजियाबाद से दुहाई डिपो तक वापस लाते वक्त ट्रेन की रफ्तार 25 किलोमीटर प्रतिघंटा रही।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story