भारत

ऐतिहासिक स्मारक चारमीनार पर रैपिड एक्शन फोर्स तैनात, जानिए वजह

jantaserishta.com
4 Feb 2022 2:15 PM IST
ऐतिहासिक स्मारक चारमीनार पर रैपिड एक्शन फोर्स तैनात, जानिए वजह
x

हैदराबाद: हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुए हमले को लेकर तेलंगाना में माहौल गर्माता जा रहा है. चारमीनार के दुकानदारों ने पहले अपनी दुकानें बंद कर घटना को लेकर विरोध प्रकट किया तो अब मक्का (MECCA) मस्जिद पर जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन की तैयारी है. हैदराबाद पुलिस अलर्ट पर है.

चारमीनार पर रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) को तैनात किया गया है. जानकारी के मुताबिक मक्का मस्जिद के बाहर जुमे की नमाज के बाद दोपहर 1 बजे प्रदर्शन का ऐलान किया गया है. उत्तर प्रदेश में असदुद्दीन ओवैसी पर हुए हमले के विरोध में इस प्रदर्शन का ऐलान किया गया है. हैदराबाद पुलिस ने एहतियातन प्रदर्शन का ऐलान करने वाले व्यक्ति को हाउस अरेस्ट कर लिया है.
पुलिस का दावा है कि पुराने हैदराबाद में हालात शांतिपूर्ण हैं. गौरतलब है कि एक दिन पहले उत्तर प्रदेश के मेरठ से नई दिल्ली लौटते समय असदुद्दीन ओवैसी की कार पर गोलीबारी की घटना हुई थी. इस घटना के बाद असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन अपने एक रिश्तेदार विधायक के साथ नई दिल्ली पहुंच गए हैं.
असदुद्दीन ओवैसी की कार पर गोलीबारी की घटना के बाद हैदराबाद के प्रमुख बाजार चारमीनार बाजार के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर विरोध जताया है. चारमीनार इलाके में काला झंडा भी फहराया गया था.Live TV

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story