कश्मीर में ताबड़तोड़ एक्शन जारी, अब NIA ने 11 जगह मारा छापा

श्रीनगर: जम्मू और कश्मीर में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की हत्या से जुड़े मामलों की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी अपने हाथ में ले सकती है। हालांकि, इसे लकेकर अब तक आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है, मगर अभी से ही कश्मीर में आतंकी साजिश केस में एनआईए का एक्शन दिखने लगा है। घाटी में आतंकवाद की साजिश रचने के मामले में और गैर-मुस्लिमों के टारगेट किलिंग के मद्देनजर आतंकवाद पर प्रहार करते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर में 11 जगहों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि श्रीनगर, बारामूला, पुलवामा, अवंतीपोरा, सोपोर और कुलगाम में एनआईए की छापेमाारी जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





