भारत
लड़की को बंधक बनाकर किया रेप, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर दूसरे लोगों से संबंध बनाने का भी बनाया दबाव
jantaserishta.com
6 Sept 2024 7:55 PM IST

x
ब्लैकमेल किया.
फतेहपुर: फतेहपुर में दरिंदे ने लापता किशोरी को बंधक बनाकर रेप किया गया। उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। यही नहीं, आरोपी ने पीड़िता पर दूसरे लोगों से संबंध बनाने का दबाव भी डाला। किसी तरह चंगुल से छूटी किशोरी घर पहुंची। पुलिस ने आरोपी युवक समेत छह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
औंग थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी अपने परिवार के साथ रहती है। उसकी मां ने बताया कि वर्ष 2023 में 15 वर्षीय बेटी को गांव का लकी उर्फ हिमांशु पासवान नशीला पदार्थ खिलाकर ले गया था। वह उसे अपने मौसा के यहां ले गया और बंधक बना कर शारीरिक शोषण करता रहा। उसने अश्लील वीडियो बना लिए और ब्लैकमेल करने लगा। नशे की हालत में पांच सितंबर 2023 को कानपुर के सरसौल ले जाकर जबरन शादी कर ली। शादी में लकी की मां, मामा और अन्य लोग भी मौजूद थे।
इसके बाद लकी ने दूसरे लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया, ऐसा न करने पर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। मां के मुताबिक बेटी ने विरोध किया तो बेंगलुरु ले जाकर गर्भपात करा दिया। फिर वापस मौसा के यहां कानपुर ले आया। आरोप है कि मौसा ने भी गलत हरकतें कीं।
इसी साल 20 अगस्त को आरोपी और उसका मौसा बेटी को हमीरपुर ले जा रहे थे, तभी रास्ते में वह चिल्लाने लगी, इस पर आसपास के लोग आ गए, जिस पर आरोपी भाग निकले। लोग बेटी को नौबस्ता थाने ले गए। पुलिस ने फोन कर बुलाया तो उसे घर ले आए। औंग थाना प्रभारी के मुताबिक केस दर्ज कर जांच की जा रही है, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





