भारत

मदद के बहाने किया रेप, जंगल में निर्वस्त्र हालत में मिली युवती

Nilmani Pal
4 May 2024 2:25 AM GMT
मदद के बहाने किया रेप, जंगल में निर्वस्त्र हालत में मिली युवती
x
दरिंदा फरार

यूपी। गोरखपुर के सहजनवा इलाके के रानूखोर गांव में आमी नदी के किनारे आजमगढ़ जिले की एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि घर से नाराज होकर निकली युवती की मदद करने के बहाने युवक ने घटना को अंजाम दिया है। शुक्रवार की सुबह चार बजे पास के गांव में जाकर युवती ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस और परिजनों को जानकारी दी गई। युवती के चेहरे और शरीर पर चोट लगने के कारण उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी की पहचान की कोशिश में जुटी है।

आजमगढ़ के जीयनपुर इलाके की रहने वाली 20 वर्षीय युवती गुरुवार की सुबह सात बजे के करीब नाराज होकर घर से निकल गई। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे कि इसी बीच एक युवक रास्ते में मिला। उसने घर पहुंचाने के लिए कहा। फिर बस में बैठाकर वह गोरखपुर रोड पर ले आया। रात में युवक ने कुछ नशीला पदार्थ खिला दिया। उसके बाद युवक ने नदी के किनारे जंगल में ले जाकर युवती से दुष्कर्म किया। भोर में युवती गांव में पहुंचकर दरवाजा पीटने लगी। जब लोग बाहर निकले तो युवती को निर्वस्त्रत्त् देखकर सन्न रह गए। उसके चेहरे-शरीर पर खरोच के निशान थे।

ग्रामीणों ने युवती को कपड़े दिए और तत्काल पुलिस और युवती द्वारा बताए गये परिवारीजनों के नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने युवती को उपचार को सीएचसी भेज दिया। सूचना पर पिता भी थाने पहुंच गए। घटना की सूचना पर एसपी नार्थ जितेन्द्र श्रीवास्तव, सीओ गीडा अनुराग सिंह, एसओ मदन मोहन मिश्र ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ गीडा अनुराग सिंह ने कहा कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर अज्ञात पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है।

Next Story