भारत

तंत्र विद्या का झांसा देकर किया दुष्कर्म, तांत्रिक पहुंचा जेल

jantaserishta.com
21 Jan 2023 9:15 AM IST
तंत्र विद्या का झांसा देकर किया दुष्कर्म, तांत्रिक पहुंचा जेल
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

महिला का आरोप है कि तांत्रिक ने उसे भरोसा दिलाया था कि वह उसकी समस्या तंत्र मंत्र से हल कर देगा.
उधम सिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर थाने में तंत्र मंत्र द्वारा इलाज के बहाने महिला से दुष्कर्म करने वाले तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामला जसपुर कोतवाली का है. महिला ने थाने में आरोपी तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था. महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों से वह पारिवारिक कलह के कारण काफी परेशान चल रही थी. उसे किसी ने तांत्रिक के बारे में जानकारी दी.
महिला ने तांत्रिक से संपर्क किया ताकि उसकी समस्या का समाधान हो सके. महिला का आरोप है कि तांत्रिक ने उसे भरोसा दिलाया था कि वह उसकी समस्या तंत्र मंत्र से हल कर देगा. फिर उसने महिला को अपने पास बुलाया. तांत्रिक के बताए पते पर महिला भी जा पहुंची. वहां मौका पाकर तांत्रिक ने उसके साथ दुष्कर्म किया.
इसके बाद जब पीड़िता ने घर पहुंचकर इस बारे में परिवार वालों को बताया तो गुस्से में सभी तांत्रिक के पास पहुंचे. लेकिन वह मौके से फरार था. महिला ने जयपुर थाने में जाकर तांत्रिक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया. पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज करके फरार तांत्रिक की तलाश शुरू कर दी. इसके बाद जल्द ही पुलिस ने तांत्रिक को ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया.
काशीपुर के एसपी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि महिला ने तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था. हमने तांत्रिक की तलाश में कई पुलिस टीमों को लगाया था. जल्द ही तांत्रिक को ढूंढ निकाला गया. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल उससे पूछताछ जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story