भारत

महिला के साथ दुष्कर्म, वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा

jantaserishta.com
20 April 2023 12:04 PM IST
महिला के साथ दुष्कर्म, वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा
x

DEMO PIC 

अश्लील वीडियो वायरल करने में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा -2 पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो वायरल करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल मोबाइल बरामद हुआ है।
थाना बीटा-2 पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना करने और उसका वीडियो वायरल करने वाले अभियुक्त सन्दीप को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से अश्लील वीडियो वायरल करने में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
पुलिस ने बताया है की अभियुक्त व पीडिता में सोशल साइट फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुयी थी। अभियुक्त सन्दीप ने पीडिता को फोन पर बहला फुसलाकर कुछ दिन पूर्व ऐच्छर बुला लिया जहां पर अभियुक्त नें पीड़िता को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और दुष्कर्म की अश्लील वीडियो बनाकर वीडियो को पीडिता के परिजनों को वाट्सएप्प ग्रुप बनाकर सैंड कर दी। बीते 13 अप्रैल को अभियुक्त ने पीडिता की अश्लील वीडियो व फोटो पीडिता के पास सैंड कर पीडिता को धमकी दी कि अगर वह अभियुक्त के पास नहीं आयी तो वह ये वीडियो पीडिता के सभी रिश्तेदारों को भी भेज देगा। जिसके बाद पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने करवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story