
x
बरेली। पहले प्यार किया.. फिर दिखाए शादी के सपने और झांसे में आने पर महिला से आरोपी करता रहा दुष्कर्म। साथ ही अन्य जरुरतों के नाम पर महिला से करीब 12 लाख रुपये ऐंठ लिए। वहीं जब महिला ने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने उसे जान से मारकर लाश गायब करने की धमकी दी। जिसके बाद महिला ने एसएसपी ऑफिस जाकर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि मामला सीबीगंज थाना क्षेत्र का है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति से उसका न्यायालय में विवाद चल रहा है। ऐसे में न्यायालय में आने-जाने के दौरान ही उसकी मुलाकात उरमान नाम के एक युवक से हुई। जो अपनी बहन के मुकदमे के सिलसिले में न्यायालय आता था। उरमान ने उससे निकाह करने का झांसा देकर और लुभावने सपने दिखाकर उसके संग कई रेप किया और अप्राकृतिक संबंध बनाए।
वहीं जब वो अप्राकृतिक संबंध बनाने से इंकार करती थी तो आरोपी निकाह करने से मना करता था। इसी वजह से महिला सब कुछ सहती रही। पीड़ित महिला ने आगे बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसके काफी सारे फॉलोअर्स हैं और उसकी गरीबी हालत को देखकर फॉलोअर्स ने उसकी पैसों से मदद की थी। जो करीब 1 लाख 80 हजार रुपये थे। जिसे उरमान ने ले लिए। इसके बाद भी उससे करीब 10 लाख रुपए अपने पास ऑनलाइन ट्रांसफर करवाया और उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी हैक कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि जब महिला उससे निकाह करने के लिए उसके घर पहुंची तो आरोपी और उसके परिवार वालों ने उसके साथ मारपीट की और उसको और उसकी बेटी को जान से मारकर लाश गायब करने की धमकी भी दी। ऐसे में पीड़िता ने अब परेशान होकर एसएसपी ऑफिस जाकर शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
Tagsविवाहिता से किया रेपअप्राकृतिक यौन सम्बन्धMarried woman rapedhad unnatural sexजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





