भारत

कॉलोनी में महिला के साथ रेप, पड़ोसी ने की घिनौनी हरकत

Admin2
20 March 2021 12:10 PM IST
कॉलोनी में महिला के साथ रेप, पड़ोसी ने की घिनौनी हरकत
x
शर्मनाक घटना

गाजियबाद जिले के मुरादनगर की एक कॉलोनी में पड़ोसी युवक द्वारा घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। साथ ही युवक को हिरासत में ले लिया है। मुरादनगर की एक कॉलोनी में एक महिला परिवार सहित रहती है। महिला घर पर अकेली थी। आरोप है कि शुक्रवार सुबह तीन बजे पड़ोसी युवक दीवार फांदकर मकान के अंदर आ गया और चारपाई पर सो रही महिला को दबोचकर जबर्दस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी युवक ने महिला को मारपीट कर घायल भी कर दिया।

महिला की चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी फरार हो गया। शुक्रवार सुबह पति के आने पर महिला ने थाने जाकर इस संबंध में तहरीर दी।थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने बताया कि महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। जल्द ही मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे।


Next Story