
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है.
ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से अधेड़ उम्र की महिला के साथ रेप और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी चंदन गौड़ ने हत्या के बाद लाश को एक दिन घर में छिपाकर रखा था. वह पेशे से हलवाई है और नीम हकीम का काम भी करता है.
पुलिस ने बताया कि मोहल्ले में रहने की वजह से मृतक महिला आरोपी चंदन गौड़ को जानती थी. इसलिए वो उसके पास कमर की मालिश करवाने गई थी. इस दौरान चंदन की नीयत खराब हो गई. उसने महिला के साथ रेप की कोशिश की. महिला के विरोध करने पर चंदन ने उसके सिर पर डंडे से वार किया और हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया.
इसके बाद महिला की बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया. सिर पर गहरी चोट लगने की वजह से इस बीच महिला की मौत हो गई. आरोपी इसके बाद महिला की लाश को घर पर छोड़कर फेरी लगाने चला गया. रात में घर वापस लौटने के बाद उसने खाना बनाया और खाया.
इसके बाद शव को बाहर फेंक दिया. पुलिस को चकमा देने के लिए उसने अपनी मौजूदगी मौके पर ही दिखाई. मोहल्ले में हो रही पुलिस पूछताछ को देखकर वह डर गया. इसके बाद वो पहले मुरार के बड़ा गांव गया, जहां वो नशे की हालत में गाड़ी से टकरा गया. इसके बाद उसे जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया.
इस मामले पर एसपी ग्वालियर अमित सांघी ने बताया, "दो दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद आरोपी पैदल ही अपनी ससुराल दतिया पहुंचा. यहां पुलिस को मोहल्ले में सभी लोगों से पूछताछ करने के बाद एक मकान का दरवाजा बंद मिला. उसमें रहने वाला भी गायब था. इसके बाद पुलिस को उस पर शक हुआ, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को प्लानिंग के साथ पकड़ लिया. पूछताछ में उसने हत्या और दुष्कर्म का जुर्म कुबूल कर लिया."
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





