भारत

किशोरी के साथ रेप, घर में घुसकर पड़ोसी युवक ने बनाया हवस का शिकार

Nil dhankar
12 Sept 2021 8:21 PM IST
किशोरी के साथ रेप, घर में घुसकर पड़ोसी युवक ने बनाया हवस का शिकार
x

DEMO PIC 

शर्मनाक घटना

उत्तर प्रदेश के नोएडा (Noida) में एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां के सेक्टर 39 क्षेत्र स्थित एक गांव में 15 वर्षीय एक किशोरी के साथ बलात्कार (Rape) करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है जिसने जबरन उसके घर में घुसकर बलात्कार किया. पुलिस (Police) ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण करवाया गया है.

पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि किशोरी के पिता ने घटना के संबंध में थाना सेक्टर 39 में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पड़ोस में रहने वाले दिनेश नामक युवक ने 9 सितंबर को उनकी बेटी का बलात्कार किया. शुक्ला ने बताया कि पीड़िता के पिता के अनुसार, उनकी बेटी घटना के दिन से ही गुमसुम रह रही थी. उसने शनिवार देर रात को इस बाबत अपने पिता को बताया. उन्होंने बताया कि किशोरी के पिता की शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर 39 पुलिस ने मामला दर्ज कर रविवार को आरोपी को गिरफ्तार किया.

बता दें कि नोएडा में इन दिनों अपराध के मामले बढ़ गए हैं. बीते जून महीने में नोएडा में रेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया था. नोएडा फेस 2 के भंगेल इलाके में एक महिला ने छत पर सो रहे अपने पति के इंतजार में कमरे का दरवाजा खुला रखा था, लेकिन इस बीच पड़ोस में रहने वाले शख्‍स ने कमरे में घुसकर न सिर्फ उसे डराया धमकाया बल्कि रेप भी कर दिया. इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई थी.

Next Story