भारत
छात्रा के साथ रेप, आरोपी निकला ट्रेनर, जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
20 Sept 2022 3:41 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | DEMO PIC
रेल इंजन कारखाना (बीएलडब्ल्यू) कैंपस में वारदात को अंजाम दिया गया है।
वाराणसी: सोनभद्र से वाराणसी मार्शल आर्ट सीखने आई एक छात्रा के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा के साथ किसी और ने नहीं बल्कि उसके ट्रेनर ने ही दरिंदगी की है। बनारस रेल इंजन कारखाना (बीएलडब्ल्यू) कैंपस में वारदात को अंजाम दिया गया है। छात्रा की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी ट्रेनर की तलाश कर रही है। पीड़िता की तहरीर पर मंडुवाडीह पुलिस ने कंदवा निवासी विनोद प्रजापति के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सोनभद्र की रहने वाली छात्रा एक महीने पहले ही मार्शल आर्ट सीखने वाराणसी आई थी। वह मंडुवाडीह क्षेत्र में अपनी सहेली के साथ रहती है। सेल्फ डिफेंस के उद्देश्य से उसने बीएलडबल्यू में मार्शल आर्ट ट्रेनर विनोद प्रजापति से सीखना शुरू किया था। सोमवार शाम बीएलडब्ल्यू कैंपस स्थित सूर्य सरोवर तालाब के पास विनोद उसे और 2 अन्य छात्रों को मार्शल आर्ट सिखा रहा था।
इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। अन्य छात्रों को ट्रेनर ने कहा कि तुम लोग चले जाओ और छात्रा से कहा कि तुम्हें मै घर छोड़ दूंगा। शाम करीब 7:30 बजे के लगभग विनोद छात्रा को लेकर सरोवर के समीप स्थित झाड़ी में ले गया और उसके साथ रेप किया।
छात्रा के अनुसार रेप के बाद वह इस कदर डर गई कि उसे कुछ समझ ही नहीं आ रहा था। किसी तरह से हिम्मत जुटाई और घटना की जानकारी परिचित अधिवक्ता को दी। इसके बाद मंडुवाडीह थाने गई। मंडुवाडीह थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छात्रा को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





