भारत

मासूम बच्ची के साथ हैवानियत, आरोपी दबोचा गया

jantaserishta.com
30 Oct 2022 3:33 PM IST
मासूम बच्ची के साथ हैवानियत, आरोपी दबोचा गया
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
5 रुपये का लालच देकर एक दरिंदा उसे घर से 300 मीटर दूर ले गया.
आजमगढ़: यूपी के आजमगढ़ जिले में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है. पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.
जिले के रौनापार थाना अंतर्गत एक गांव में 5 साल की बच्ची को 5 रुपये का लालच देकर एक दरिंदा उसे घर से 300 मीटर दूर ले गया. यहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. किसी तरह रोते-बिलखते मासूम अपने घर पहुंची. जिसकी हालत देख घर वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई.
परिजनों ने बच्ची से वारदात की जानकारी ली और आनन-फानन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे. इसके साथ ही पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया.
इस पूरे प्रकरण पर महाराजगंज के थाना अध्यक्ष कमलाकांत वर्मा ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. उच्च अधिकारियों को घटना के बारे में सूचित किया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story