भारत

मासूम बच्ची के साथ रेप, अधेड़ निकला आरोपी

jantaserishta.com
18 July 2022 5:14 PM IST
मासूम बच्ची के साथ रेप, अधेड़ निकला आरोपी
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

जानें पूरा मामला।

बांका: बिहार के बांका जिले में एक अधेड़ द्वारा एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घर के बाहर खेल रही सात साल की मासूम बच्ची को 55 साल के अधेड़ ने बुलाया और उसके साथ दरिंदगी की। घटना धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत बटसार पंचायत के एक गांव की है।

इस संबंध में पीड़िता की मां ने गांव के ही 55 वर्षीय दीप नारायण मंडल उर्फ दीपू सिंह के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि गत गत 15 जुलाई की संध्या वह बहियार मूंग तोड़ने गई हुई थी। इस दौरान घटना को अंजाम दिया।थानाध्यक्ष महेश्वर राय ने कहा कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
बताया गया है कि बच्ची घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी बीच उसे बहियार में कुछ लोगों द्वारा बताया गया कि उसकी बच्ची बुरी तरह रो रही है। घर आई तो पूछताछ में बच्ची द्वारा बताया गया कि आरोपी ने बिस्कुट देने के लिए उसे बुलाया। मना किया तो हाथ पकड़कर जबरदस्ती उसे अपने घर ले गया और रूम में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इधर घटना के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story