भारत

पांच साल की बच्ची के साथ रेप, FIR दर्ज

Shantanu Roy
7 May 2023 4:01 PM GMT
पांच साल की बच्ची के साथ रेप, FIR दर्ज
x
जानिए क्या है पूरा मामला
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जिले में सुजानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है।पुलिस उपाधीक्षक बदलापुर शुभम तोदी के अनुसार उक्त गांव में मुंगराबादशाहपुर के एक गांव से शनिवार की रात में बरात आई थी। जिसके घर बारात आई थी उनके घर काम करने वाली महिला ने अपने मोहल्ले व परिवार के बच्चों को भी बारात में बुलाया था। रात में जब खाना, नाश्ता चल रहा था तभी एक युवक तीन-चार बच्चों को चाऊमिन खिलाने के बहाने किनारे ले गया। वहां दो बच्चों को तो उसने चाऊमिन दे दिया, लेकिन पांच वर्षीय मासूम को वह चाऊमिन दिलाने के लिए टेंट के पीछे ले गया।
पीछे नदी का किनारा और सुनसान इलाके में उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। थोड़ी देर के बाद जब मासूम के परिजन उसे खोजने लगे तभी वह रोते हुए खून से लथपथ अवस्था में टेंट के पीछे की तरफ से आती दिखी। परिवार के लोग तत्काल उसे लेकर अस्पताल गए, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सुजानगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ला ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। बच्ची की दादी ने अज्ञात युवक के खिलाफ तहरीर दी है। मासूम से दुष्कर्म के आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है। इस जांच में बच्चो से पूछताछ के आधार पर खुलासा हो सकता है। पुलिस के अनुसार, बरात में शामिल लोगों से और बच्चों से आरोपी के बारे में जानकारी ली जा रही है। साथ ही वीडियो रिकार्डिंग आदि को भी देखा जाएगा।सीओ बदलापुर ने कहा है कि जल्द दुष्कर्मी पुलिस की हिरासत में होगा विधिक कार्यवाई जारी है।
Tagsउत्तर प्रदेश न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश न्यूजउत्तर प्रदेश की खबरउत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूजउत्तर प्रदेश क्राइमउत्तर प्रदेश न्यूज अपडेटउत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेउत्तर प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश हिंदी खबरउत्तर प्रदेश समाचार लाइवUttar Pradesh News HindiUttar Pradesh NewsUttar Pradesh Latest NewsUttar Pradesh CrimeUttar Pradesh News UpdateUttar Pradesh Hindi News TodayUttar Pradesh HindiNews Hindi News Uttar PradeshUttar Pradesh Hindi KhabarUttar Pradeshदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story