भारत

महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म, दोस्त ने ब्लैकमेल कर लूटी इज्जत

jantaserishta.com
16 July 2021 8:57 AM IST
महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म, दोस्त ने ब्लैकमेल कर लूटी इज्जत
x
सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो.

मध्य प्रदेश के भोपाल (Bhopal) में एक महिला डॉक्टर ने अपने दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज करवाया है. महिला का आरोप है कि उसके दोस्त ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया, फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे भी वसूल लिए.

भोपाल के पिपलानी थाना के चैन सिंह रघुवंशी ने इस मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को एक 24 साल की MBBS डॉक्टर ने थाने में आकर आवेदन दिया था कि उसके ही एक दोस्त ने उसके साथ पहले तो एमपी नगर और पिपलानी इलाके के होटलों में दुष्कर्म किया. फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे करीब डेढ़ लाख रुपये भी ऐंठ लिए.
सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो
जानकारी के मुताबिक, इसके बावजूद आरोपी ने युवती का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) में पोस्ट कर दिया, जिसके बाद पीड़िता ने थाने आकर आवेदन दिया है.
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित युवती की दोस्ती आरोपी युवक से करीब 2 साल पहले हुई थी. दोनों में दोस्ती के बाद काफी लंबे समय तक बात होती रही और उसके बाद नवंबर 2019 में आरोपी ने उसे एक होटल में पार्टी के लिए बुलाया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया. बाद में युवती को वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया और करीब डेढ़ लाख रुपये ले लिए.
युवती के आरोप के आधार पर आरोपी के बैंक अकाउंट की डिटेल्स निकाली जा रही है. टीआई के मुताबिक, आरोपी युवक इंदौर का रहने वाला है. फिलहाल उसके खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज किया गया है. पड़ताल में रुपये ऐंठने की पुष्टि होने के बाद धाराएं बढ़ाई जा सकती है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story