भारत

कुत्ते के साथ रेप, बहू ने बनाया वीडियो तो ससुर हुआ अरेस्ट

jantaserishta.com
3 Jan 2022 9:45 PM IST
कुत्ते के साथ रेप, बहू ने बनाया वीडियो तो ससुर हुआ अरेस्ट
x
पढ़े पूरी खबर

गाजियाबाद: सोशल मीडिया पर एक शर्मनाक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक व्यक्ति एक कुत्ते के साथ 'रेप' करता हुआ नजर आ रहा है. पशु प्रेमी संगठनों ने वीडियो को देख इसकी शिकायत गाजियाबाद के इंदिरापुरम पुलिस थाने की पुलिस से की. जिसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने वसुंधरा इलाके के रहने वाले 60 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल, इस शर्मसार करने वाली घटना का एक वीडियो वायरल हुआ है. इस वायरल वीडियो में ये 60 साल का बुजुर्ग कुत्ते के साथ सारी मानवीयता की हद पार करते हुए उसके साथ गलत काम कर रहा है. कुत्ते का शोषण करते हुए वीडियो बुजुर्ग की बहू ने बना लिया था.
जिसके बाद इस बुजुर्ग ने अपनी बहू के साथ हाथापाई की और उसका मोबाइल छीनने की कोशिश भी की. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वीडियो में बुजुर्ग और महिला के बीच हाथापाई होती नजर आ रही है. बुजुर्ग ने मोबाइल छीनने की कोशिश भी की. इसके बाद महिला ने 'प्यूपिल फॉर एनिमल' नामक संस्था से जुड़े लोगों से इस वहशीपन की शिकायत की.
महिला ने संस्‍था को बुजुर्ग द्वारा किए जा रहे गलत कामों की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 वर्षीय इस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. स्‍थानीय निवासियों ने बताया कि 60 वर्षीय बुजुर्ग पहले भी इस तरह की हरकतें कर चुका है.
इस मामले में एसपी सिटी-2 ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया वीडियो के आधार पर की गई शिकायत के आधार पर व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 में केस दर्ज किया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story