भारत

गाय के साथ दुष्कर्म, आरोपी सलाखों के पीछे पहुंचा

jantaserishta.com
11 Oct 2024 5:55 PM IST
गाय के साथ दुष्कर्म, आरोपी सलाखों के पीछे पहुंचा
x
थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करके पुलिस मामले की जांच कर रही है.
नोएडा: दिल्ली-एनसीआर में पशुओं के साथ क्रूरता के अनेक मामले वैसे तो समय-समय पर सामने आते ही रहते हैं। लेकिन इस बार उत्तर प्रदेश के नोएडा में इंसानियत को शर्मसार करने का एक घिनौना मामला सामने आया है।
नोएडा पुलिस ने कथित तौर पर गाय से दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दुष्कर्म की यह घटना थाना फेस-दो क्षेत्र के सेक्टर 110 की है। पुलिस ने घटना संज्ञान में आने के बाद इस मामले में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम-1960, 11 (1) (ए) के तहत एफआईआर दर्ज की है और घटना की जांच जारी है।
फेस-2 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि नोएडा में फेस-दो क्षेत्र के सेक्टर 110 की निवासी राजबाला सिंह पत्नी रोहित सिंह ने इस मामले में गुरुवार रात करीब सवा 7 बजे एफआईआर दर्ज कराई।
राजबाला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 9 और 10 अक्टूबर की दरम्यानी रात में 2 बजे उनके घर मनीष चौहान पहुंचे। उन्होंने उनको बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति (जिसका नाम पंचदेव बताया जा रहा है) को उनकी गाय से दुष्कर्म करते पकड़ा गया है। राजबाला ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करके पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि, पशुओं से क्रूरता का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी एनसीआर में बेजुबान जानवरों से दरिंदगी के कई मामले सामने आ चुके हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story