भारत

असिस्टेंट मैनेजर दिव्यांग महिला के साथ रेप, चाचा बना हैवान

jantaserishta.com
27 April 2022 12:38 PM IST
असिस्टेंट मैनेजर दिव्यांग महिला के साथ रेप, चाचा बना हैवान
x
रिश्तों को तार- तार करने देने वाला मामला सामने आया हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम थाना क्षेत्र से रिश्तों को तार- तार करने देने वाला मामला सामने आया हैं. जहां पर बैंक में असिस्टेंट मैनेजर पद पर काम करने वाली दिव्यांग महिला के साथ के रेप की घटना को अंजाम दिया गया. बताया जा रहा है कि आरोपी रिश्ते में पीड़िता का चाचा लगता है. जो बिहार से अपनी बेटी की शादी का कार्ड देने के बहाने पीड़िता के घर आया था. जहां उसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया.

पीड़िता की शिकायत पर केशवपुरम पुलिस ने आईपीसी 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को पकड़ने के लिए बिहार पुलिस टीम भेजी है. पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है. पुलिस का कहना है सोमवार दोपहर को एक कॉल मिली थी. मौके पर पहुंचकर पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वो मूल रूप से बिहार की रहने वाली है और प्राइवेट बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर काम करती है.
इस घटना के बाद से पीड़िता सदमे में है और पुलिस उसकी काउंसलिंग करा रही है. पुलिस का कहना है आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और मौके से भाग गया. इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी. पीड़िता किराए के मकान में अकेले रहती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story