
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
इतना मारा की उसका दांत तक तोड़ दिया.
विजयपुर: एमपी के श्योपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात हुई है. जेठ और जीजा ने गर्भवती महिला के साथ रेप किया. वारदात को अंजाम उस सयम दिया गया जब वह घर में अकेली थी. पीड़िता ने पुलिस थाने में जाकर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. फिलहाल दोनों ही फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है.
गर्भवती महिला के साथ रेप की घटना जिले के विजयपुर तहसील की है. मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे पीड़िता घर में अपनी बच्चियों से साथ घर सो रही थी. तभी उसके जेठ और जीजा (ननद का पति) ने घर का दरवाजा खटखटाया. महिला ने गेट खोला, तो दोनों को खड़ा पाया.
महिला दोनों को जानती थी, इसलिए उन्हें घर में आने दिया. अंदर आते ही दोनों ने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी. उसका मुंह बंद करके दूसरे कमरे में ले गए. महिला ने शोर किया, तो उसके साथ मारपीट की. इतना मारा की उसका दांत तक तोड़ दिया.
इसके बाद दोनों ने ढाई महीने की गर्भवती के साथ रेप किया. महिला के ज्यादा शोर मचाने पर उसकी बच्चियां जाग गईं. पड़ोसी भी जाग गए और आरोपी जेठ की पत्नी भी अन्य लोगों के साथ महिला के घर पहुंची.
लोगों को आता देख दोनों आरोपी वहां से भाग खड़े हुए. पीड़िता के पति को भी घटना की जानकारी दी गई. बुधवार सुबह पीड़िता अपने परिचितों के साथ थाने पहुंची. यहां उसने जेठ और जीज के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया.
पीड़िता की दो बच्चियां हैं. उसका पति बेंगलुरू में रहकर मजदूरी करता है. पीड़िता बच्चियों के साथ घर पर रहकर उनकी देखभाल करती है.
गर्भवती के साथ रेप का मामला सामने आने पर पुलिस ने कहा है कि केस दर्ज कर लिया गया है. रेप करने वाले पीड़िता के रिश्तेदार ही हैं. पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है.Live TV
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





