भारत

नाबालिग लड़की के साथ रेप, अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया, कोर्ट ने दिया ये आदेश

jantaserishta.com
18 Feb 2022 3:19 PM IST
नाबालिग लड़की के साथ रेप, अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया, कोर्ट ने दिया ये आदेश
x
कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किया रेप.

नोएडा: नोएडा के सेक्टर 49 इलाके से एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि टिकटॉक पर एक युवक की दोस्ती नाबालिग लड़की से हुई. फिर धीरे धीरे मुलाकात होने लगी इस दौरान युवक ने नाबालिग लड़की के साथ रेप की घटना को अंजाम दे डाला. इतना ही नहीं उसके अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर जांच शुरू की. दरअसल 15 साल की लड़की की मुलाकात 2019 में टिकटॉक के जरिए एक शख्स से हुई थी. जो गाजियाबाद का रहने वाला था. दोनों मोबाइल पर अक्सर बातें करने लगे और काफी दिनों तक बातचीत के बाद सेक्टर 51 में लड़के ने लड़की को मिलने के लिए बुलाया.
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे सेक्टर 51 में कमरे में ले जाया गया. कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया. जिससे वो बेहोश हो गई और उसका रेप किया गया. रेप करने के बाद आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाया और लड़की को ब्लैकमेल करने लगा. पुलिस ने इस मामले में कोर्ट के आदेश के बाद केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story