भारत

9 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म, पुलिस अधिकारी ने क्या कहा जानिए?

jantaserishta.com
11 April 2022 1:47 PM IST
9 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म, पुलिस अधिकारी ने क्या कहा जानिए?
x
एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है.

शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. सुरवाया थाना क्षेत्र के गांव में एक शख्स ने 9 वर्षीय बच्ची को बहला-फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया. बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए उसे फौरन जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसके तलाश शुरू कर दी है. वहीं, इस मामले में एक पुलिस अधिकारी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में भी बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है. फिलहाल अज्ञात आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
इससे पहले छतरपुर जिले में भी ऐसा ही कुछ मामला सामने आया था. जहां स्कूल के पास ही 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया. कक्षा-5 की छात्रा स्कूल में ही थी. जब वह शौच करने खुले में गई तो 50 वर्षीय शख्स ने उसके साथ दुष्कर्म किया गया. पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
हरपालपुर पुलिस थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक 10 वर्षीय बच्ची सुबह अपने स्कूल गई थी. उसी दौरान वह शौच के लिए बाहर निकली थी. एक 50 वर्षीय शख्स ने उसे देखा और जबरदस्ती करते हुए उसे अपने साथ ले गया. सुनसान इलाके में ले जाकर उसने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया. बच्ची के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण उस जगह पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आईपीसी और POCSO एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story