भारत

28 वर्षीय महिला के साथ रेप...घर में अकेला देख आरोपी ने बनाया हवस का शिकार

Admin2
6 March 2021 3:16 PM GMT
28 वर्षीय महिला के साथ रेप...घर में अकेला देख आरोपी ने बनाया हवस का शिकार
x
DEMO
शर्मनाक घटना

उत्तर प्रदेश के शामली जिला में एक व्यक्ति ने 28 वर्षीय महिला का कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने शनिवार को इस बारे में बताया। थाना प्रभारी श्यामबीर सिंह ने बताया कि घटना शुक्रवार को उस वक्त हुई जब महिला अपने घर में अकेली थी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी राजबीर ने महिला के घर में घुसकर उसका यौन उत्पीड़न किया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में राजबीर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (महिला की गरिमा भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग), धारा 452 (नुकसान पहुंचाने, हमला करने या गलत इरादे से घर में जबरन घुसने) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है।

पुलिस ने बताया कि शामली जिला के एक गांव में शुक्रवार को एक अन्य मामले में छह साल के बच्चे से कथित रूप से अप्राकृतिक यौनाचार किया गया। झिंझाना थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार 14 साल का एक लड़का पीड़ित को कथित रूप से पास के एक खेत में ले गया और वहां उससे अप्राकृतिक यौनाचार किया। पुलिस ने बताया कि मामले में जांच जारी है।

Next Story