भारत

9 साल की साली के साथ रेप, जीजा के खिलाफ FIR दर्ज

Nil dhankar
8 Dec 2021 10:13 PM IST
9 साल की साली के साथ रेप, जीजा के खिलाफ FIR दर्ज
x

DEMO PIC 

राजधानी दिल्ली के गोविंदपुरी में रिश्तों को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई हैं। नौ साल की बच्ची से उसके जीजा ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद से बच्ची अवसाद में चली गई। परिजन जब उसे डॉक्टर के पास लेकर गए तो उसने आपबीती सुनाई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित बच्ची परिवार के साथ गोविंदपुरी इलाके में रहती है। परिवार में माता-पिता व भाई-बहन हैं। पीड़िता की बड़ी बहन की शादी शादी उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के रहने वाले युवक के साथ हुई है। इस साल रक्षाबंधन पर उसकी उसकी बहन अपने पति के साथ भाई को राखी बांधने के लिए आई हुई थी। शाम को परिजन बाहर चले गए। घर में बच्ची व उसके जीजा थे। इस दौरान बच्ची के जीजा ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद से वह गुमसुम रहने लगी और अवसाद में चली गई। परिजन बच्ची को गुमसुम देखकर परेशान रहने लगे। वह परिजनों को कारण भी नहीं बता रही थी।

परिजनों ने जादू-टोना समझाकर झाड-फूंक कराया, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद डॉक्टर के पास लेकर गए। जहां बच्ची की काउसलिंग की गई। इसके बाद बच्ची ने आप बीती सुनाई। मंगलवार को परिजनों ने गोविंदपुरी थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।


Next Story