भारत

ट्यूशन पढ़ने गई 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी निकला टीचर का भाई

jantaserishta.com
16 April 2022 3:30 PM IST
ट्यूशन पढ़ने गई 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी निकला टीचर का भाई
x

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में ट्यूशन पढ़ने गई 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म की वारदात सामने आई है. मामला तेघड़ा थाना क्षेत्र का है. बच्ची के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है. जिसके मुताबिक बच्ची अपनी एक टीचर के घर ट्यूशन पढ़ने जाती थी. लेकिन मैडम किसी काम से उसे घर पर छोड़ कहीं चली गईं.

इसी बीच टीचर के नाबालिग भाई ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. बच्ची रोते-रोते घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई. घर वाले बच्ची को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचे और आरोपी नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया और उससे पूछताछ की जा रही है.
बच्ची की मां ने आरोपी के परिजनों पर भी बदसलूकी का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि सबसे पहले वे आरोपी की शिकायत लेकर उसके घर पहुंचे थे. लेकिन वहां आरोपी के परिजनों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया.
वहीं, थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि नाबालिग आरोपी से अभी पूछताछ की जा रही है. और पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल भेज दिया गया है.
वहीं, सीतामढ़ी में नाबालिग लड़की को उसके दोस्त ने धोखे से मिलने के बहाने बुलाया और कहा कि उसके जो भी अश्लील फोटो और वीडियो हैं उसके सामने डिलीट कर देगा. भरोसा कर पीड़िता दोस्त के बुलाने पर चली गई. लेकिन वहां पर आरोपी और उसके दोस्त पहले से ही मौजूद थे.
आरोपियों ने नाबालिग लड़की को नशे का डोज दिया और बारी-बारी से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. परिजनों ने नाबालिग को एक चाय दुकान के पास से नशे की हालात में बरामद किया. उनकी स्थिति को देखकर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
पीड़ित के भाई ने बताया कि बहन के दोस्त ने उसे वीडियो डिलीट करने के बहाने से बुलाया और अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए. नामजद आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story