भारत
दुष्कर्म: 5 साल की मासूम के साथ हैवानियत, ऐसे हुआ खुलासा
jantaserishta.com
22 Oct 2022 2:21 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
चॉकलेट दिलाने के बहाने घर ले जाकर दुष्कर्म किया।
बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक किशोर द्वारा एक पांच साल की मासूम के साथ गलत काम करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही एक लड़के ने चॉकलेट दिलाने के बहाने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। वहीं पीड़िता के पिता के तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
ये घटना जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र की है। पांच साल की बच्ची गुरुवार की शाम घर के बाहर खेल रही थी। जानकारी के मुताबिक गांव के ही एक 13 साल के किशोर ने चॉकलेट देने का लालच देकर उसे अपने घर ले गया। युवक कक्षा सातवीं का छात्र है। जब इस बात की जानकारी किशोर के छोटे भाई को पता चली तो उसने इसकी सूचना अपनी दादी को दी। जब दादी घर के अंदर पहुंची तो उन्हें देख किशोर फरार हो गया।
वहीं मासूम के परिजनों ने 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया और घटना की सारी जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी परमानंद यादव ने बताया कि पीड़िता के पतिा की तहरीर के आधार पर कि किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक पर धारा 376एबी और पॉक्सो एक के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वही बच्ची की मेडिकल जांच कराई जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





