भारत

थाने में जहर सेवन करने वाली रेप पीड़िता की मौत, एसआई पर होगी कार्रवाई

Nil dhankar
7 Nov 2024 4:22 PM IST
थाने में जहर सेवन करने वाली रेप पीड़िता की मौत, एसआई पर होगी कार्रवाई
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। पीलीभीत जिले में एक प्रेमिका को जब प्यार में धोखा मिला तो वह पुलिस के पास न्याय की गुहार लगाने गई. लेकिन पुलिस ने उससे कहा कि जाओ जहर खा लो. जिसके बाद युवती जहर खाकर थाने आ गई. उसकी हालत देख कर पुलिस के भी हाथ पैर फूल गए और आनन-फानन में युवती को इलाज के लिये सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

मरने से पहले युवती ने थाना अमरिया प्रभारी ब्रज वीर सिंह पर गंभीर आरोप लगाया था. जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. अब पुलिस इस पूरे मामले में फंसती नज़र आ रही है. दरअसल थाना अमरिया क्षेत्र की रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए जहर खाकर अपनी जान दे दी. मरने से पहले एक वीडियो में पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका प्रेम प्रसंग क्षेत्र के एक युवक से काफी सालों से चल रहा था. युवती ने उसको काफी पैसा भी दिया और विदेश भेजा. अब जब युवक विदेश से वापस आया तो शादी करने से मुकर गया और दूसरी युवती से शादी कर ली.

युवती ने 10 माह पहले आरोपी पर मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया. आरोप है कि पुलिस ने आरोपी युवक से पैसा ले लिया. पुलिस की कार्यशैली से आरोपी की हिम्मत बढ़ गई और उसने दूसरी जगह 20 अक्टूबर को शादी कर ली. अब पिछले 10 दिन से युवती लगातार थाने में ही आरोपी पर कार्रवाई करने के लिए बैठी थी. लेकिन आरोप है थाना अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह उसका मानसिक शोषण कर रहे थे. बुधवार देर शाम ब्रजवीर सिंह ने पीड़िता से जहर खाकर जान देने के लिए कह दिया. इसके बाद युवती ने जहर खा लिया. हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि युवती ने थाने के अंदर जहर खाया या थाने के बाहर? फिलहाल पुलिस ने आनंन- फानन में पीलीभीत जिला अस्पताल भर्ती कराया. जहां से हालत गंभीर होने पर बरेली हायर सेंटर रेफर किया गया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. हालांकि पूरे मामले में सीओ सदर कार्रवाई का आश्वासन जरूर दे रहे हैं.


Next Story