भारत

दुष्कर्म पीड़िता स्कूल शिक्षिका ने दी जान, सदमे में परिजन

jantaserishta.com
29 Oct 2024 9:30 AM IST
दुष्कर्म पीड़िता स्कूल शिक्षिका ने दी जान, सदमे में परिजन
x

सांकेतिक तस्वीर

आरोपी गिरफ्तार.
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में दुष्कर्म पीड़िता 22 वर्षीय एक स्कूल शिक्षिका ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता को धमकियां दी कि यदि उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो जान से हाथ धो बैठेगी। पुलिस ने आरोपी ओमकार पटेल (55) को गिरफ्तार कर लिया है। सिहोरा थाने के उपनिरीक्षक मनोज कुरील ने बताया कि किसी प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाली पीड़िता 26 अक्टूबर (शनिवार) को अपने कार्यस्थल से घर लौट रही थी, तभी जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर सिहोरा में आरोपी ने उसे रोक लिया।
आरोपी ओमकार पटेल ने चाकू की नोंक पर महिला का यौन उत्पीड़न किया। आरोपी ने वारदात के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इस वारदात से आहत शिक्षिका ने घर पहुंचने के बाद खुद को कमरे में कैद कर लिया। वह घटना से इतनी आहत थी कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने देखा कि काफी समय से वह कमरे के बाहर नहीं निकली है। इस पर परिजनों को संदेह हुआ।
परिजनों ने उसका दरवाजा खटखटाया। कमरे के भीतर से जब कोई आवाज नहीं आई तब परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। तब तक युवती बेहोश हो चुकी थी। परिजनों ने उसे आनन फानन में रविवार देर रात को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़िता के परिवार ने घटना के बारे में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। परिजनों का कहना है कि आरोपी ने पहले भी पीड़िता को परेशान किया था। आरोप यह भी है कि उसने 20 दिन पहले पीड़िता से छेड़छाड़ भी की थी। बताया जाता है कि इस दिल दहला देने वाली घटना से इलाके के लोग बेहद गुस्से में हैं। पुलिस का कहना है कि वह मामले की बारीकी से छानबीन कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story