भारत

रेप पीड़िता नाबालिग ने दी जान, पंचायत में आरोपी ने शादी से किया इंकार

jantaserishta.com
26 May 2022 1:48 PM IST
रेप पीड़िता नाबालिग ने दी जान, पंचायत में आरोपी ने शादी से किया इंकार
x

रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर में नाबालिग रेप पीड़िता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. जानकारी के मुताबिक लोक लाज के चलते नाबालिग ने यह कदम उठाया. क्योंकि पांच दिन पहले पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और रेप का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है.

एएसपी डॉक्टर संसार सिंह के मुताबिक रेप की घटना को लेकर दोनों परिवारों के बीच पंचायत बैठी थी. पीड़िता परिवार ने आरोपी के परिजनों पर निकाह के लिए दबाव बनाया था. लेकिन लड़के के परिजनों ने कहा कि उनका बेटा अभी नाबालिग है इसलिए वो फिलहाल शादी नहीं कर सकते हैं. इस पर पीड़ित परिवार ने थाने मामला दर्ज कराने की बात कही. इसके बाद भी लड़के के परिवार वाले तैयार नहीं हुए. इसके कुछ देर बाद लड़की ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है. लड़की के परिजनों का कहना है कि अगल लड़के वाले शादी के लिए तैयार हो जाते तो उनकी बेटी ऐसा कदम नहीं उठाती. इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार में मातम पसरा हुआ है. पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story