भारत

बलात्कार पीड़िता ने कर लिया आत्मदाह, चार दिनों के संघर्ष के बाद हॉस्पिटल में ली आखिरी सांस

jantaserishta.com
29 Sept 2023 1:00 PM IST
बलात्कार पीड़िता ने कर लिया आत्मदाह, चार दिनों के संघर्ष के बाद हॉस्पिटल में ली आखिरी सांस
x

DEMO PIC 

आरोपी घर से फरार है।
रांची: झारखंड के गिरिडीह जिले के बिरनी में बलात्कार पीड़िता एक 25 वर्षीय महिला ने आत्मदाह कर लिया। उसे गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन चार दिनों के संघर्ष के बाद उसने आखिरकार दम तोड़ दिया।
मृतका के पिता ने इस संबंध में बिरनी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें बताया गया है कि उनकी पुत्री की ससुराल हजारीबाग जिले में है। बिरनी थाना क्षेत्र का दलांगी निवासी नियाज अंसारी बीते 21 सितंबर को उसके ससुराल पहुंचा और झूठी सूचना दी कि उसकी मां बीमार है। वह उसे मायके ले जाने आया है।
नियाज के कहने पर महिला उसके साथ बाइक से मायके के लिए निकली। बाइक चला रहा नियाज उसे मायके ले जाने के बदले सुनसान जगह पर ले गया और चाकू की नोक पर उसका रेप किया। शोर करने पर उसने जान मारने की धमकी दी। इसके बाद नियाज उसे दलांगी में एक स्कूल के पास छोड़कर भाग गया।
वह किसी तरह मायके पहुंची और घरवालों को इसकी जानकारी दी। अगले दिन उसे लेकर घरवाले जब उसकी ससुराल गए तो पति और ससुराल वालों ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया। इधर नियाज से इस बारे में पूछताछ की गयी तो उसने कहा कि वह महिला से विवाह कर लेगा। इसे लेकर 24 सितंबर को गांव में पंचायत बुलाई गई थी, लेकिन घटना से आहत महिला ने 23 सितंबर की रात को खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली।
उसे बोकारो जेनरल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसने 28 सितंबर को दम तोड़ दिया। बिरनी थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा है कि आरोपी घर से फरार है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story