भारत

17 साल पहले हुआ बलात्कार : नौकरी का झांसा देकर किया था दुष्कर्म, सोशल मीडिया में पीड़िता ने आरोपी को पहचाना, FIR दर्ज

jantaserishta.com
19 March 2021 12:14 PM IST
17 साल पहले हुआ बलात्कार : नौकरी का झांसा देकर किया था दुष्कर्म, सोशल मीडिया में पीड़िता ने आरोपी को पहचाना, FIR दर्ज
x

Demo Pic

बड़ी खबर

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मध्य प्रदेश के नीमच की रहने वाली एक युवती ने 17 साल बाद अपने साथ हुए दुष्कर्म की FIR अब दर्ज करवाई है. पीड़िता ने सोशल मीडिया के जरिये इतने साल बाद आरोपी को पहचान कर इंदौर के थाने में केस दर्ज करवाया है. नीमच की रहने वाली पीड़िता को 2004 में एक युवक ने लैंड लाइन नंबर पर फोन कर कहा था कि मैं लोगों को जॉब दे रहा हूं. जॉब देने के बहाने उस शख्स ने युवती को इंदौर बुलाया था. उस समय पीड़िता को भी नौकरी की जरूरत थी. तो वो शख्य की बातों में आकर उसके बताए पते पर नौकरी के लिए इंदौर स्थित ऑफिस में पहुंच गई.

इंदौर में बताए ऑफिस पर पहुंचने के बाद युवती ने देखा कि युवक ऑफिस में अकेले है. जिसके बाद युवक ने पीड़िता को डराकर उसके साथ ऑफिस में ही रेप किया. युवती ने उस समय कई लोगों से मदद की मांग भी की, लेकिन किसी ने भी युवती की मदद नहीं की.
नीमच में नहीं दर्ज हुई थी FIR
रेप की घटना के बाद पीड़िता ने नीमच पुलिस से इस पूरे मामले की शिकायत की थी, लेकिन युवती के पास उस युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. तो पुलिस ने इसी आधार पर केस दर्ज करने से मना कर दिया था. जिसके बाद युवती इतनी डिप्रेशन में चली गई कि फिर वो अपने घर पर ही रहने लगी. बाहर आना जाना उसने बंद कर दिया.
सोशल मीडिया पर देख युवक को पहचाना
39 साल की पीड़िता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक दिन आरोपी युवक की तस्वीर देखी. जिसे देखकर युवती फौरन आरोपी को पहचान गई. जिसके बाद पीड़िता ने इंदौर पुलिस से संपर्क किया है. युवक की पहचान सुनील के रूप में हुई है.
पीड़िता ने बताया कि 17 साल पहले वो रतलाम रहती थी. एक दिन लैंड लाइन पर एक रॉन्ग नंबर से कॉल आया. कॉल के दौरान उस शख्स ने मुझे नौकरी का झांसा देकर रतलाम से इंदौर बुलाया था और फिर ऑफिस में रेप किया था. वहीं इंदौर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है. साथ ही उसका मेडिकल भी करवाया है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही सोशल मीडिया अकाउंट के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story