भारत

शादी का झांसा देकर रेप, अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाए

jantaserishta.com
10 Sept 2022 11:21 AM IST
शादी का झांसा देकर रेप, अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाए
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
एक युवती ने सेना में काम करने वाले एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
रुद्रपुर: एक युवती ने सेना में काम करने वाले एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि शादी तय करने के बहाने उसने संपर्क साधा और उसके साथ संबंध बनाए। अब शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रुद्रपुर क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी के लिए सितारगंज की बिजली कॉलोनी में आनंद शर्मा पुत्र विजय शर्मा से बात चली थी। वह भारतीय सेना में कार्यरत है और वर्तमान में लखनऊ में तैनात है। आनंद जुलाई 2020 को उससे मिलने आया। रिश्ते की हामी भरते हुए घूमने के लिए रानीखेत ले गया।
आरोप है कि कोल्डड्रिंक में नशा पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story