भारत

इंटरव्यू के बहाने रेप, युवती को ऐसे फंसाया

jantaserishta.com
19 Jun 2022 5:21 PM IST
इंटरव्यू के बहाने रेप, युवती को ऐसे फंसाया
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

फरीदाबाद: फरीदाबाद के एक होटल में इंटरव्यू के बहाने बुलाकर एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस बाबत एनआईटी महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसने सेक्टर-15 निवासी पीयूष के यहां नौकरी के लिए आवेदन किया था। 16 जून को पीयूष ने उसे सेक्टर-21सी स्थित पार्क प्लाजा होटल में इंटरव्यू के लिए बुलाया था। वहां पहुंचते उसे एक कमरे में ले जाया गया। युवती को बताया गया कि इंटरव्यू के लिए एक कमरा बुक किया हुआ है, वहीं पर इंटरव्यू लिया जाएगा। इस दौरान आरोपी ने उसे पीने के लिए पानी दिया, जिसमें उसने कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया था, जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई।
पीड़िता का आरोप है कि बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। पीड़िता इसके बाद अपनी मां के साथ पुलिस के पास पहुंची। एनआईटी महिला थाना ने पुलिस पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story