
x
पढ़े पूरी खबर
नवी मुंबई: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक महिला को अपनी हवस का शिकार बनाने वाला दरिंदा फरार हो गया. लेकिन पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को मध्य प्रदेश के रायगढ़ जिले से गिरफ्तार कर लिया. उसने गांव में रहने वाली एक महिला के साथ रेप किया था.
नवी मुंबई पुलिस ने इस घटना के बारे में गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश के रहने वाले 26 साल के एक शख्स को नवी मुंबई में रहने वाली एक महिला से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई जिले के पनवेल टाउन पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के आधार पर की गई.
पनवेल टाउन पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने इस वारदात के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि रायगढ़ जिले के उरण तटीय शहर के पास एक गांव में रहने वाली 35 साल की गृहिणी के साथ आरोपी ने रेप किया और फरार हो गया. महिला ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को रायगढ़ जाकर गिरफ्तार कर लिया.
शिकायत के आधार पर थाना पुलिस ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के रहने वाले आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) के तहत प्राथमिकी (प्रथम सूचना रिपोर्ट) दर्ज की थी. नवी मुंबई पुलिस के प्रवक्ता ने आगे बताया कि पीड़िता और आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते थे.
पुलिस ने शिकायत के हवाले से कहा कि आरोपी ने पीड़िता से कुछ उधार ले रखा था. 29 अप्रैल को आरोपी ने महिला को सुबह करीब 8.55 बजे पनवेल रेलवे स्टेशन पर बुलाया और उससे लिए गए कर्ज और गहने वापस करने के बहाने उसे एक होटल में ले गया. जहां उसने पीड़िता से यौन संबंध बनाने की मांग की. लेकिन जब महिला ने इनकार कर दिया, तो उसने उसके साथ बलात्कार किया. इसके बाद पीड़िता ने थाने जाकर मामला दर्ज कराया.
Tagsनवी मुंबईनवी मुंबई न्यूज़गांव में रहने वाली महिला के साथ रेपयुवक गिरफ्ताररेपNavi MumbaiNavi Mumbai NewsRape of village womanyouth arrestedrape
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





