भारत

दादी के साथ सत्संग सुनने गई लड़की का रेप, दरिंदों ने ऐसे दिया घटना को अंजाम

jantaserishta.com
12 Feb 2022 2:18 PM IST
दादी के साथ सत्संग सुनने गई लड़की का रेप, दरिंदों ने ऐसे दिया घटना को अंजाम
x
जान से मार डालने की धमकी दी.

चुरू: राजस्थान के चुरू में रेप की दो वारदात सामने आई है. यहां दो अलग-अलग जगहों पर नाबालिग लड़कियों के साथ दरिंदगी की गई. एक घटना दरीबा की है. जबकि दूसरी घटना बालेरा ही. दरीबा में अपनी दादी के साथ सत्संग सुनने गई एक 16 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर रेप किया गया.

एसएचओ महेंद्र चावला के अनुसार, दरीबा के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी बेटी अपनी दादी के साथ प्रवचन सुनने सत्संग गई थी. जब उनकी बेटी प्रवचन पंडाल के बाहर खड़ी थी, उसी दौरान उन्हीं के कस्बे का एक 16 वर्षीय नाबालिग वहां आया और उनकी बेटी को झूठ बोला कि उसका भाई उसे बुला रहा है. फिर लड़की को अपने साथ बाइक पर ले गया.
आगे जाकर युवक ने मानकसर तालाब के पास बाइक रोकी. जब लड़की ने पूछा कि उसका भाई कहा हैं. इसका जवाब ना देकर युवक ने लड़की के साथ जबरदस्ती रेप किया. बाद में उसका एक अन्य दोस्त भी वहां आया. और उसने भी लड़की के साथ रेप किया.
जान से मार डालने की धमकी दी
शख्स ने बताया कि जब उसकी बेटी ने शोर मचाया तो दोनों ने चाकू दिखाकर उसे डराया और जान से मार डालने की धमकी भी दी. फिर दोनों ने लड़की को बाइक से ही घर के पास छोड़ दिया. जब लड़की घर आई तो काफी डरी हुई थी. परिजनों के पूछने पर उसने पूरी बात उन्हें बता दी. जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने पहले लड़की का मेडिकल करवाया. फिर अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज करके एक आरोपी को पकड़ लिया. जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है.
बालेरा में 14 साल की नाबालिग से रेप
उधर एक अन्य मामले में 14 वर्षीय नाबालिग का अपहरण करके उसके साथ रेप किया गया. घटना बालेरा गांव की है. डीएसपी रामप्रताप विश्नोई के अनुसार, बालेरा की एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि जब वह अपने मायके गई थी तो घर में उनका बेटा और नाबालिग बेटी अकेले थे. दोपहर को जब उनका बेटा किसी काम से बाहर गया तो उसी दौरान हरिपुरा लोसल निवासी दो युवक उनके घर आए और उनकी बेटी को किसी बहाने बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए. दोनों ने एक सुनसान जगह जाकर लड़की के साथ रेप किया फिर उसे घर छोड़ दिया. मां ने बताया कि जब वह घर आई तो उनकी बेटी ने सारी घटना उन्हें बताई. जिसके बाद उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story