भारत

लड़की का रेप, परिवार वालों को तांत्रिक क्रिया से मरवाने की धमकी देता था आरोपी

jantaserishta.com
30 Jan 2022 8:46 AM IST
लड़की का रेप, परिवार वालों को तांत्रिक क्रिया से मरवाने की धमकी देता था आरोपी
x
रेप की वारदात सामने आई है.

बारां: राजस्थान (Rajasthan) के बारां में एक 16 साल की नाबालिग को धमकाकर रेप की वारदात सामने आई है. बारां के शाहाबाद थाना क्षेत्र में एक शख्स ने 16 साल की नाबालिग के साथ कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. आरोपी, पीड़िता के परिवार को तांत्रिक क्रिया से मरवाने की धमकी देता था. उसने 7-8 महीने में कई बार नाबालिग से ज्यादती की. इस बात का खुलासा तब हुआ जब परिजन पीड़िता को अस्पताल लेकर गए.

डॉक्टरों ने पीड़िता के परिजनों को बताया कि वह 7 महीने के गर्भ से है. इसके साथ पीड़ित परिजन शाहाबाद थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. पुलिस के अनुसार पीड़िता गरीब व मजदूर परिवार से हैं. ऐसे में उसके माता-पिता, भाई आदि मजदूरी को लेकर घर से बाहर रहते थे.
इसी मौके का फायदा उठाकर आरोपी उसके घर में घुस गया और 16 वर्षीय नाबालिग को अकेली पाकर धमकाते हुए दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. साथ ही मामले की जानकारी किसी को देने पर तांत्रिक क्रिया करवाकर परिवार को जान से मारने की धमकी दी. पीड़िता के परिवारवालों का कहना है कि उन्हें एक दिन लगा कि नाबालिग के हाथ-पैर में काफी सूजन हैं. ऐसे में परिवारवाले उसको दिखाने के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टर ने सोनोग्राफी जांच कराई, तो पीड़िता के सात माह की गर्भवती होने का पता लगा.
पीड़िता ने परिवार के साथ शाहाबाद थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. आरोपी दो बच्चों का पिता है. एसपी कल्याणमल ने बताया कि करीब 7-8 महीने पहले का मामला है. पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी की तलाश की जा रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story