भारत

झोपड़ी में हाथ-पांव बांधकर लड़की का रेप, पुलिस का शर्मनाक रवैया भी आया सामने

jantaserishta.com
1 Nov 2021 5:24 PM IST
झोपड़ी में हाथ-पांव बांधकर लड़की का रेप, पुलिस का शर्मनाक रवैया भी आया सामने
x

DEMO PIC

सनसनीखेज मामला सामने आया है.

पटना: पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में तीन बच्चों के पिता ने 13 साल की एक किशोरी को गंगा नदी के किनारे झोपड़ी में ले जाकर हाथ-पांव बांधकर दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है। हालांकि पुलिस इसे छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट का मामला बता रही है।

परिजनों ने पुलिस पर अभियुक्त को बचाने का आरोप लगाया है। रविवार की शाम को पीड़िता ने थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री 28 अक्टूबर की शाम को शौच करने के लिए गयी थी।
इसी दौरान पड़ोसी सूरज उसे जबरदस्ती गंगा किनारे झोपड़ी में गया, जहां बच्ची के हाथ-पांव बांधकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। शोर मचाने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद उसकी पुत्री ने घर पहुंच कर घटना की जानकारी उन्हें दी। इसके बाद आरोपियों के समर्थकों ने पीड़िता और उसकी मां के साथ मारपीट भी की। आरोपी तीन बच्चों का पिता है। पीड़िता की मां ने बताया कि पुलिस ने पहले अभियुक्त को पकड़ा और दूसरे दिन बांड पर छोड़ दिया
परिजनों ने जब आरोपित को थाने से छोड़ देने का विरोध किया तब दोबारा उसे गिरफ्तार किया गया जो फिलहाल हिरासत में है। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करने में देरी की गई है। पुलिस ने घटना के 3 दिन बाद पीड़िता किशोरी की मेडिकल जांच अनुमंडल अस्पताल में रविवार को कराई है। इसके लिए अस्पताल में मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया। पीड़िता और परिजन इंसाफ के लिए थाने में बैठे हैं। पुलिस के अनुसार पीड़िता के बयान के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। पीड़िता की मेडिकल जांच अनुमंडल अस्पताल में कराई गई है। प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई हो रही है। वहीं आरोपित ने आरोप गलत बताया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story