Top News

छात्रा के साथ दुष्कर्म, दूसरी के साथ छेड़छाड़, आपबीती सुन उड़े परिजनों के होश

4 Feb 2024 2:44 AM GMT
छात्रा के साथ दुष्कर्म, दूसरी के साथ छेड़छाड़, आपबीती सुन उड़े परिजनों के होश
x

राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में नवी कक्षा में पढ़ने वाली 15 वर्षीय दो छात्राओं के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोपी छात्राओं को देवी दर्शन कराने के बहाने स्कूल से ले गए और जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि एक नाबालिग के साथ पिकअप वाहन में ही दुष्कर्म …

राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में नवी कक्षा में पढ़ने वाली 15 वर्षीय दो छात्राओं के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोपी छात्राओं को देवी दर्शन कराने के बहाने स्कूल से ले गए और जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि एक नाबालिग के साथ पिकअप वाहन में ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। वहीं, दूसरी छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गई। घटना के बाद नाबालिग पीड़िता की शिकायत पर भोजपुर थाने में दो आरोपियों पर धारा 376 पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस तलाश में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, राजगढ़ जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र के भूमरिया गांव की रहने वाली दोनों लड़कियां कक्षा 9 की छात्राएं है। दोनों 30 जनवरी को स्कूल पढ़ने गई थी। इस दौरान स्कूल में लंच के समय आरोपी उन्हें देवी दर्शन करने के बहाने पिकअप कार से जंगल की ओर ले गए और एक छात्रा के साथ दुष्कर्म करते हुए दूसरे के साथ छेड़खानी की। पीड़ित छात्रा ने आरोप लगाया है कि मेरे साथ पिकअप वाहन में ही गलत कार्य किया गया है। इसके बाद आरोपियों ने 3 से 4 घंटे बाद छात्राओं को स्कूल के पास छोड़कर चले गए। छात्राओं ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। 1 फरवरी को सुबह पीड़ित छात्राएं अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और भोजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पीड़िता ने बताया कि लंच के समय वो दोनों स्कूल से बाहर निकल कर खड़ी थीं। इसी दौरान पहचान का लड़का अपने दोस्त के साथ पिकअप वाहन से आया और दोनों छात्राओं से होंडा माता मंदिर घुमाकर लाने की बात कही। जिसपर वो दोनों तैयार हो गईं। आरोपी लड़कियों को जंगल में ले गए। जहां दोनों युवकों ने पहले दोनों छात्राओं के साथ छेड़खानी की और फिर वाहन के अंदर ही एक छात्रा के साथ आरोपी ने रेप किया। स्कूल में दोनों छात्राओं के बैग रखे होने की वजह से छुट्टी का समय होने पर जब स्कूल नहीं आई तो स्कूल के शिक्षक ने उनके घर वालों को सूचना दी। बेटियों के लापता होने की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें खोजने में जुट गए। देर शाम के बाद लड़कियां घर वापस लौटीं और पूरी बात बताई।

थाना प्रभारी सुनील केवट ने बताया कि 1 फरवरी को पीड़ित दो छात्राएं अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची थी। शिकायत दर्ज कराते हुए एक छात्रा ने आरोपी पर अपने साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़ित लड़कियों के बयान दर्ज किए गए हैं। आरोपियों पर धारा 354, 363, 366, 342, 506, 34, 7, 8 के तहत मामला दर्ज किया गया। इस मामले में दोनों आरोपी फरार हैं दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द उन्हें हम गिरफ्तार कर लेंगे।

    Next Story