भारत

स्कूल संचालक ने युवती का अश्लील वीडियो बनाकर कई बार किया रेप, शादी के लिए धर्मांतरण का दबाव

jantaserishta.com
2 Oct 2023 12:34 PM IST
स्कूल संचालक ने युवती का अश्लील वीडियो बनाकर कई बार किया रेप, शादी के लिए धर्मांतरण का दबाव
x
मोबाइल नंबर लेकर दोस्ती बढ़ाई और इसके बाद एक दिन अपने कमरे में बुलाकर उससे दुष्कर्म किया।
रांची: झारखंड के गिरिडीह जिले में एक प्राइवेट स्कूल के संचालक ने स्कूल में काम करने वाली 17 साल की युवती का अश्लील वीडियो बनाकर कई बार उसका रेप किया और इसके बाद धर्म बदलकर शादी के लिए दबाव बनाने लगा।
रविवार को यह मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी सोनू एजाज को गिरफ्तार कर लिया। युवती के परिजनों ने इस बाबत हीरोडीह थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा है कि उनकी पुत्री ने कुछ महीने पहले वंडर वेल इंटरनेशनल स्कूल में बतौर शिक्षिका नौकरी शुरू की थी। स्कूल के संचालक सोनू एजाज ने पहले उसका मोबाइल नंबर लेकर दोस्ती बढ़ाई और इसके बाद एक दिन अपने कमरे में बुलाकर उससे दुष्कर्म किया।
उसने आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और इसे वायरल करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण करने लगा। वह उसपर शादी करने और धर्म बदलने का दबाव देने लगा। पीड़िता ने डरते हुए यह बात घरवालों को बताई तो उन्होंने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
इधर प्रदेश भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि यह मामला लव जिहाद का प्रतीत होता है। इस साजिश में कई और लोग शामिल हो सकते हैं। उन्होंने झारखंड पुलिस से मामले की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई करने की मांग की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story