भारत

नाबालिग लड़की के साथ खेत में बलात्कार, आरोपी युवक गिरफ्तार

jantaserishta.com
30 March 2024 9:38 PM IST
नाबालिग लड़की के साथ खेत में बलात्कार, आरोपी युवक गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक शर्मनाक मामला सामने आया है. जहां एक मानसिक रूप से विक्षिप्त नाबालिग लड़की के साथ खेत में ले जाकर बलात्कार किया गया. पीड़ित लड़की के परिवार ने इस संबंध में मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने लड़की के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आदित्य बंसल ने इस केस के बारे में पीटीआई को जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित लड़की के परिवार ने पुलिस को शिकायत दी. जिसमें आरोप लगाया गया कि आरोपी सचिन उन्हीं के गांव का रहनेवाला है. शुक्रवार को तितावी थाना इलाके में पड़ने वाले एक गांव में आरोपी उसे एक खेत में ले गया और वहां उसके साथ बलात्कार किया.
घटना के बाद किसी तरह से लड़की जब अपने घर पहुंची तो उसकी हालत देखकर घरवालों को अनहोनी की आशंका हुई. लड़की ने अपनी मां को आपबीती सुनाई. तब जाकर इस शर्मनाक मामले का खुलासा हुआ.
पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी सचिन कुमार के खिलाफ आईपीसी और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया. और फिर शनिवार को दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story