भारत
HIV संक्रमित नाबालिग से बलात्कार, जबरन गर्भपात, आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े
jantaserishta.com
27 July 2025 1:03 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस रिमांड पर भेजा.
लातूर: लातूर जिला कोर्ट ने शनिवार को HIV पीड़ित नाबालिग लड़की से कथित बलात्कार के मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी शनिवार शाम को गिरफ्तार किया गया था.
दरअसल, महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के ढोकी थाना पुलिस को शिकायत मिली थी कि लातूर के हासेगांव में स्थित HIV पीड़ित बच्चों का सेवालय में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर दो साल तक बलात्कार किया गया. इसके अलावा उसे जबरन गर्भपात के लिए मजबूर किया गया. शिकायतकर्ता ने बताया कि ये घटना 13 जुलाई 2023 से 23 जुलाई 2025 के बीच हुई.
शिकायत में बताया गया कि शेल्टर होम के एक कर्मचारी ने लड़की के साथ चार बार बलात्कार किया और उसे धमकी दी कि वह इस बारे में किसी को न बताए. पुलिस अधिकारी के अनुसार, संस्था के प्रबंधन ने पीड़िता की मदद नहीं की और उसने अधिकारियों के लिए लिखे गए एक शिकायती पत्र को फाड़ दिया जो उसने शिकायत पेटी में डाला था. जब लड़की की तबीयत बिगड़ी तो उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच में पता चला कि वह चार महीने की गर्भवती थी. इसके बाद आरोपी ने बिना उसकी सहमति के एक डॉक्टर से गर्भपात करवाया.
पुलिस ने शुक्रवार को शेल्टर होम के संस्थापक रवि बापटले, अधीक्षक रचना बापटले, कर्मचारी रानी वाघमारे और पूजा वाघमारे को गिरफ्तार किया. इन्हें शनिवार सुबह कोर्ट में पेश किया गया. मुख्य आरोपी अमित वाघमारे को शनिवार शाम को गिरफ्तार किया गया और उसे रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा.
पुलिस ने बताया कि पीड़िता की भ्रम की स्थिति के कारण पहले अमित महामुनी को भी हिरासत में लिया गया था, लेकिन जांच में उसके अपराध से कोई संबंध न होने पर उसे रिहा कर दिया गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





