भारत

एयरहोस्टेस का बलात्कार: डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती करना पड़ा महंगा, युवक ने डिनर के बहाने बुलाकर पिलाया शराब और फिर...

jantaserishta.com
29 Dec 2020 11:10 AM IST
एयरहोस्टेस का बलात्कार: डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती करना पड़ा महंगा, युवक ने डिनर के बहाने बुलाकर पिलाया शराब और फिर...
x

फाइल फोटो 

जब लड़की नशे की हालत में थी तो...

महाराष्ट्र के पिपरी चिंचवाड़ में 26 वर्षीय एयरहोस्टेस के साथ कथित तौर पर बलात्कार के आरोपी 28 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है. युवक पर आरोप है कि उसने ऑनलाइन डेटिंग ऐप टिंडर के जरिए लड़की से मुलाकात की. इसके बाद उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि रेप की घटना 27 दिसंबर को हुई थी.

पीड़िता ने वाकाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. उसके मुताबिक, अभिजीत वाघा नामक शख्स ने उसे होटल में डिनर के लिए बुलाया और शराब पिलाया. जब लड़की नशे की हालत में थी, तो अभिजीत उसे अपने घर ले गया और उसका रेप किया. दोनों की मुलाकात टिंडर पर 25 दिसंबर को हुई थी. इसके बाद दोनों ने 27 दिसंबर को मुलाकात की थी.


पुलिस का कहना है कि लड़की ने जब अभिजीत को मना किया तो उसने पहले उसे मारा पीटा, फिर रेप किया. रेप करने के बाद आरोपी ने खुद पर चाकू से हमला किया. दोनों की आवाज सुनकर अभिजीत के पिता मौके पर पहुंचे, जहां लड़की बेहोश हालत में पड़ी थी और अभिजीत खून से लथपथ था. दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया.
पुलिस के मुताबिक, होटल में मुलाकात के बाद लड़की ने अपने परिजनों से रिक्शे में घर आने का मैसेज किया था, लेकिन नशे की हालत में होने के कारण वह आरोपी युवक के टू-व्हीलर पर निकली. आरोपी ने उसे घर ड्रॉप करने का वादा किया था, लेकिन वह उसे अपने घर ले गया और जहां रेप की घटना को अंजाम दिया.
आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट ने आरोपी को 2 जनवरी तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की तफ्तीश की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story