भारत

आंदोलनकारी महिला के साथ हैवानियत, 2 जवान दोषी करार, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
15 March 2024 5:11 PM IST
आंदोलनकारी महिला के साथ हैवानियत, 2 जवान दोषी करार, जानें पूरा मामला
x
महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म व लूटपाट का आरोप लगा था।
मुजफ्फरनगर: रामपुर तिराहा कांड में शुक्रवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर 7 में आंदोलनकारी महिला से दुष्कर्म के मामले में पीएसी के दोनों जवानों को दोषी करार दिया है। सजा पर 18 मार्च को सुनवाई होगी। 1 अक्टूबर 1994 की रात पृथक राज्य की मांग को लेकर उत्तराखंड से आ रहे आंदोलनकारी को पुलिस ने रामपुरतिराहे पर रोक लिया था पुलिस की तरफ से की गई फायरिंग में सात आंदोलनकारी की मौत हो गई थी जबकि महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म व लूटपाट का आरोप लगा था।
सरकार बना मिलाप सिंह मामले में शुक्रवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर 7 के न्यायाधीश शक्ति सिंह की कोर्ट में सुनवाई हुई। न्यायाधीश ने 41वीं वाहिनी पीएसी के उस समय रहे जवान मिलाप सिंह व वीरेंद्र प्रताप को दोषी करार दिया है। सजा पर 18 मार्च को सुनवाई होगी। वही न्यायाधीश ने सीबीआई से पूछा है कि पीड़िता को अब तक किसी तरह का मुआवजा मिला है या नहीं। इस संबंध में अपनी रिपोर्ट कोर्ट में प्रेषित करें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story