भारत

विधवा महिला से रेप, शादी का झांसा देकर आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम

Admin2
10 May 2023 9:09 AM GMT
विधवा महिला से रेप, शादी का झांसा देकर आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम
x
पढ़े पूरी खबर
अजमेर: 40 वर्षीय विधवा महिला से रेप की वारदात सामने आई है। आरोपी के द्वारा पीड़िता को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया। साथ ही आरोपी ने बहला-फुसलाकर पीड़िता से सोने-चांदी के जेवरात और 5 लाख रुपए नगदी हड़प ली और फरार हो गया। पीड़िता के द्वारा मामले की शिकायत क्रिश्चियन गंज थाने में दी गई है। पुलिस ने रेप सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच थाना प्रभारी करण सिंह के द्वारा की जा रही है।
क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस के अनुसार 40 वर्षीय महिला ने थाने पर उपस्थित होकर शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी मुलाकात 6 वर्ष पहले जयपुर निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। पूर्व में उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। जयपुर निवासी युवक उसके पड़ोस में किराए के मकान पर रहता था। 2016 में युवक ने उसे भगवान को साक्षी मानकर शादी कर ली और उसके बाद वर्ष 2016 से 2021 तक उसे बतौर पत्नी रखकर निवास कर रहा था। इस दौरान उसे अलग-अलग जगहों पर किराए के मकान में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए गए।
सोने-चांदी के जेवरात और लाखों रुपए हड़पे
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर सोने के झुमके, नथ, 6 सोने के मांदलिया, मंगलसूत्र कान के टॉप्स, चांदी के जेवरात और 5 लाख रुपए हड़प लिए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 20 अगस्त 2020 को आरोपी युवक बिना कुछ बताए सभी जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गया। करीब 6 दिन बाद वह अपनी मां के साथ आया और उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने परेशान होकर क्रिश्चियन गंज थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story